फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   currption

और भी हो सकते हैं फर्जीवाड़े

Tue, 03 Feb 2015 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 03 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
इस मामले की जांच वित्त एवं लेखाधिकारी ने की थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि पटल लिपिक कलीम ने जांच के दौरान चेक काटने की मंजूरी, कैशबुक और चेकबुक भी प्रस्तुत नहीं की। इससे स्थिति और संदेहास्पद हो रही है। माना जा रहा है कि इस तरह की गड़बड़ और भी हो सकती हैं। दूसरी ओर लिपिक को सस्पेंड तो कर दिया गया है लेकिन उसे जीपीएफ भुगतान का रिकार्ड नहीं लिया गया है। डीआईओएस आशुतोष भारद्वाज का कहना है कि निलंबित लिपिक से जल्द पटल का चार्ज दूसरे लिपिक को दिलाया जाएगा। सारा रिकार्ड उससे हैंडओवर किया जाएगा। अगर रिकार्ड गायब मिला तो और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एओ की जांच अभी जारी है। वह पिछले वर्षों के भी जीपीएफ के सभी भुगतान के मामलों की जांच पड़ताल करेंगे। देखेंगे कि किसी फर्जी शिक्षक को भुगतान तो नहीं किया गया। बता दें कि पकड़े गए मामले में आंवला के चाचा नेहरू इंटर कॉलेज की फर्जी शिक्षिका शाजिया परवीन के नाम से सवा 19 लाख रुपये का चेक काटा गया। इसे भुगतान से पहले भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed