फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cultural colors spread in Valmiki Sadbhavna Fair

Bareilly News: वाल्मीकि सद्भावना मेले में बिखरे सांस्कृतिक रंग

Sun, 29 Oct 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 29 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cultural colors spread in Valmiki Sadbhavna Fair
बरेली। वाल्मीकि सद्भावना मेले में शनिवार को स्टार नाइट आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। बॉलीवुड की हास्य अभिनेत्री गुड्डी मारुति ने शोला और शबनम, फूल और कांटे आदि फिल्मों के संवादों से सभी को गुदगुदाया। रंगारंग कार्यक्रम हुए और शाम को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन मेले का उद्घाटन वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। सास-बहू प्रतियोगिता में सास शिवन देवी और बहू राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फेस इन द क्लाउड के रूप में राजेंद्र नगर की स्नातकोत्तर की छात्रा शबाना परवीन को चुना गया। महंत ज्ञानदास ने सुबह हवन-पूजन कर रामायण पाठ किया। बाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन की रासलीला की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। डांस ग्रुप के कलाकरों ने अपने स्टेप्स से लोगों को लुभाया। मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल ने अभिनेत्री गुड्डी मारुति का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा सिटी सब्जी मंडी से शुरू हुई। मंदिर प्रांगण में मुख्य रथ पर विराजमान महर्षि वाल्मीकि की आरती रूपेश कुमार ने की। नॉवल्टी चौराहा पर जुबैर अख्तर ने मेला पदाधिकारियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की। डॉ. कदीर अहमद ने आभार जताया। मेला प्रभारी सुनील दत्त, सहप्रभारी आकाश पुष्कर, महामंत्री कवल बिग, उपाध्यक्ष योगेश कुमार उपस्थित रहे।
--------
सपाइयों ने महर्षि वाल्मीकि को किया याद
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय पाल सिंह और बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर रहे। विजय पाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने श्रीरामायण की रचना की थी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, भारती चौहान, अनुज, साेनू व शिवम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

-------

फोटो
साीबीगंज में भी धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
सीबीगंज। जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दुर्गा जागरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व एडवोकेट अनिल कुमार रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की और प्रसाद पाया। वाल्मीकि बस्ती इंदिरा नगर कॉलोनी से शोभायात्रा निकली गई। इंदिरा नगर कॉलोनी से शुरू होकर शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर पहुंची। बरेली सिटी से बिहारीपुर होते हुए जाटवपुरा में शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन बहोरन लाल वाल्मीकि, जगन लाल प्रजापति, दिनेश वाल्मीकि ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed