{"_id":"5d9660c68ebc3e01506ef2dd","slug":"cultural-bareilly-news-bly3786855172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में जिले के पहलवानों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में जिले के पहलवानों का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जोगी नवादा के दशहरा मेले में पहलवानों ने कुश्तियों में दांवपेंच से प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पटखनी दी। दंगल में रोमांचक मुकाबलों को देख दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाअफजाई की। शुक्रवार को महिला पहलवानों की कुश्तियां हाेंगी।
बृहस्पतिवार को दशहरा मेला के दंगल में 27 कुश्तियां हुईं। इनमें सैलानी के जाफर ने हरियाणा के रविंद्र, हाफिजगंज के राजा ने बागपत के संजय, नवाबगंज के शाहरुख ने हरियाणा के भूरा, बरेली के गुलाम नबी ने चक महमूद के वारिस और दिल्ली के विवेक ने मोहम्मद वली को चित किया। बरेली के सुंदर पाल और मेरठ के प्रेमपाल, यासीन और बहजोई (मुरादाबाद) के मनोज, कासिम और हरियाणा के भूरा पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल में कई बार उतार चढ़ाव भी आए, लेकिन दर्शकों ने हर दांवपेंच पर तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल के आयोजन में मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, सुरेश राठौर, शिवम सिंह, वसीम पहलवान, नाजिम आदि का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी संजीव कुमार एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को महिला पहलवानों के बीच कुश्तियां होंगी।