{"_id":"5d9660c58ebc3e013662b843","slug":"cultural-bareilly-news-bly3786689124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रही मुस्तैद.. हेलीकॉप्टर भी उड़ा लेकिन अभ्यास शुरू नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रही मुस्तैद.. हेलीकॉप्टर भी उड़ा लेकिन अभ्यास शुरू नहीं हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। त्रिशूल एयरबेस से निकलकर वायुसेना मीरगंज-आंवला इलाके में गुरुवार से बड़ा अभ्यास करने वाली थी। इसके लिए पुलिस को पत्र भेजकर ग्रामीणों को जंगल न जाने का निर्देश भी दिया गया था। आदेश के तहत पुलिस भी सुबह से ही अलर्ट हो गई । दोपहर के वक्त एक हेलीकॉप्टर ने भी सुरक्षा का जायजा लिया, लेकिन किन्हीं कारणों से वायुसेना का अभ्यास शुरू नहीं हो पाया।
त्रिशूल एयरबेस के जूनियर वारंट अफसर एके मिश्रा की ओर से एसपी देहात संसार सिंह को लिखे गए पत्र में बताया गया था कि वायुसेना का आउटडोर अभ्यास त्रिशूल एयरबेस के उत्तर पश्चिमी इलाके में तीन और चार अक्तूबर को चलेगा जो दिन और रात में 24 घंटाें से ज्यादा समय तक जारी रह सकता है। अभ्यास में मुख्य तौर पर वायुसेना के स्पेशल फोर्स के जवानों के साथ गरुड़ कमांडो हिस्सा लेंगे। इसके लिए पुलिस सुबह से ही अलर्ट थी। ग्रामीण भी मनाही के बावजूद अभ्यास देखने को पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में हेलीकाप्टर क्षेत्र में कुछ देर भ्रमण करके लौट गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आठ अक्तूबर को प्रस्तावित वायुसेना दिवस से पहले सभी वायुसेना स्टेशन अपने नजदीकी इलाके में अभ्यास करते हैं। मीरगंज क्षेत्र में भी इसी तरह के अभ्यास की सूचना पर पुलिस को अलर्ट किया गया है ताकि संबंधित क्षेत्र में ग्रामीणों की आवाजाही सीमित रहे।