{"_id":"5d7e9eb08ebc3e014c4b55c8","slug":"cultural-bareilly-news-bly3762972161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी समान्य ज्ञान प्रतियोगिता- धक्का मुक्की के बीच हुआ कांग्रेस का पुरस्कार वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी समान्य ज्ञान प्रतियोगिता- धक्का मुक्की के बीच हुआ कांग्रेस का पुरस्कार वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार धक्का मुक्की के बीच वितरण किया। कांग्रेसियों में फोटो खिंचाने की ऐसी होड़ मची कि प्रतियोगिता के पुरस्कार लेने पहुंचे विजेयता धक्के खा कर पीछे हो गए।
कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछले दिनों राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई थी। इसके लिए पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को बिशप मंडल इंटर में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आबिद खां मुख्य अतिथि थे। उन्हीं के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण की जैसे ही शुरूआत हुई और प्रेस के फोटोग्राफरों ने कैमरा सीधा किया तो कांग्रेसियों में कैमरा के फोकस में आने के लिए धक्का मुक्का और नोंक झोंक शुरू हो गई। यहां तक कि जिला और महानगर अध्यक्ष तक को लोगों ने खींच कर पीछे कर दिया और पुरस्कार लेने के लिए जुटे विजेयता इस खींचतान में पीछे रह गए। बामुश्किल तमाम कांग्रेसी अपनी अपनी जगह सेट हो पाए और पुरस्कार वितरण शुरू हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही स्वर्गीय राजीव गांधी की ओर से युवाओं, किसानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान अजय शुक्ला, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अनुज गंगवार, डा. जकीर खान, नवाब मुजाहिद खां, नरेंद्र पाल सिंह, डा. मेंहदी, कमलेश ठाकुर, अलाउद्दीन खान, प्रभात गिरी, डा. चारू मेहरोत्रा, डा. नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर्षित रहे प्रथम विजेता
बरेली। कांग्रेस की ओर से संपन्न हुई राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर्षित दुबे प्रथम विजेता रहे। उन्हें लेपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में द्वितीय पुरस्कार में मुहम्मद शादाब को टैबलेट और तृतीय पुरस्कार में मुहम्मद आमिर को साइकिल दी गई। इसके अलावा समस्त उत्तीण 57 छात्र छात्राओं को हाथ घड़ी प्रदान की गई।