{"_id":"679145e4ef7b0b520b06d040","slug":"housing-will-be-canceled-if-concrete-wall-or-tin-shed-is-visible-on-the-app-lakhimpur-news-c-122-1-spn1002-136211-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना: एप पर पक्की दीवार या टिन शेड दिखने पर निरस्त होगा आवास, कराया जा रहा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना: एप पर पक्की दीवार या टिन शेड दिखने पर निरस्त होगा आवास, कराया जा रहा सर्वे
Thu, 23 Jan 2025 11:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:14 AM IST
सार
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें एआई कनेक्ट एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। आवास में पक्की दीवार या टिन शेड दिखने पर लाभार्थी आवास के लिए खुद ही अपात्र हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में पिछले वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना में 264 अपात्रों को आवास आवंटित होने का खुलासा हुआ था। लोगों ने आवास नहीं बनवाए थे और पहली किस्त हड़प ली थी। इसके बाद नौ सचिवों को निलंबित किया गया था। इस मामले में डीएम की ओर से संबंधित लोगों से रिकवरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक रिकवरी का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
अपात्रों को आवास आवंटित होने के कई मामले सामने आने के बाद शासन की ओर से एआई कनेक्ट एप तैयार किया गया है। वर्तमान में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के आवंटन के लिए सर्वे चल रहा है। करीब 12 विभागों के 400 लोगों को सर्वे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
गांवों में टीम पहुंचकर कच्चे और झोंपड़ी वाले घरों का सर्वे कर रही है। मोबाइल में एप के माध्यम से होने वाले सर्वे में अगर किसी मकान में पक्की दीवार या टिन शेड दिख जाएगी तो तुरंत आवेदन निरस्त हो जाएगा। अगर लाभार्थी पात्र है तो उसका नाम विभाग के पोर्टल पर अपलोड होगा। फरवरी के अंत तक सर्वे का कार्य पूरा होगा। आवास की प्रक्रिया में एक माह का समय लग जाएगा। मार्च में पात्रों को आवास आवंटित होने की संभावना है।
विज्ञापन
करीब चार हजार लोगों ने किया है ऑनलाइन आवेदन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, एप के माध्यम से करीब चार हजार लोगों ने खुद सर्वे करके रिपोर्ट विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इनकी जांच विभागीय कर्मचारियों द्वारा कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट सही आने पर इनको सूची में शामिल किया जाएगा। जो अपात्र हैं, उनका आवेदन निरस्त हो जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, एप के माध्यम से करीब चार हजार लोगों ने खुद सर्वे करके रिपोर्ट विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इनकी जांच विभागीय कर्मचारियों द्वारा कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट सही आने पर इनको सूची में शामिल किया जाएगा। जो अपात्र हैं, उनका आवेदन निरस्त हो जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे एआई कनेक्ट एप के माध्यम से हो रहा है। इसमें पक्की दीवार या टिन शेड दिखने पर आवेदन निरस्त हो जाएगा। फरवरी तक सर्वे का कार्य पूरा होना है।- अवधेश राम, पीडी डीआरडीए