{"_id":"66ca5d210a939f73c90fbe94","slug":"crowd-gathered-in-roadways-buses-there-was-a-scuffle-to-get-a-seat-bareilly-news-c-123-1-sbly1018-124668-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए हुई धक्का-मुक्की
Sun, 25 Aug 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में इस तरह सवार होते अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी हाल पहले दिन जैसा ही रहा। रोडवेज बसों के लिए अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मुरादाबाद, एटा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर आदि के लिए बसें ही नहीं थी। बस न मिलने पर अभ्यर्थियों ने डग्गामार वाहनों को सहारा लिया।
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बिजनौर मुरादाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने सुबह लोकल रूटों पर बसों को चलाने के बाद बस अड्डे पर खड़ा करवा लिया। 12 बजे पेपर छूटने के बाद बसों को चलाया गया। बसों पर चढ़ने को लेकर जमकर मारामारी रही। बसों के कम होने पर अभ्यर्थी खिड़कियों तक से बसों में अंदर घुसे। यात्रा से पहले बस में चढ़ने के लिए ही अभ्यर्थियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। रोडवेज चौराहे व पुलिस लाइन चौराहे के अलावा नवादा पर भी अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही।
डग्गामार हुए सक्रिय
रोडवेज बसें न मिलने पर अभ्यर्थियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। बस न मिलने से ईको वाहनों में बैठकर गए। कई अभ्यर्थियों ने इकट्ठा होकर कासगंज तक की ईको कर ली। इसी तरह कई अभ्यर्थी बरेली गए। बताया कि वहां जंक्शन से ट्रेन पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
बसों के बारे में जानकारी देने वाला कोई नहीं
दोपहर में 12 बजे व शाम को पांच बजे पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर बसों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा था। कोई यह बताने की स्थिति में नहीं था कि बस कितने बजे आएगी कितने बजे जाएगी। अलीगढ़, चंदौसी, मुरादाबाद, बिजनौर की तरफ जाने वाले अभ्यर्थी काफी परेशान रहे।