फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd everywhere in the city, people forgot Corona

शहर में हर ओर भीड़, कोरोना भूल गए लोग

Fri, 05 Jun 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Crowd everywhere in the city, people forgot Corona
जिला अस्पताल रोड पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौपुला, रोडवेज सब जगह मारामारी, डीआईजी ने भी माना - बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
बरेली। जिस तरह कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उससे ज्यादा तेजी से लोग खतरे को नजरअंदाज कर बाहर निकल रहे हैं। लोग कोरोना संक्रमण की बात भूल गए लगते हैं जिससे खतरा बढ़ने की संभावना है। शहर में कार से घूमकर डीआईजी ने भी इस बात को महसूस किया।
चौपुला पर दिन भर जाम जैसे हालात रहे। हालांकि यहां देर तक जाम नहीं लगा पर ट्रैपिक रेंगता हुआ दिखाई दिया। दोपहर में कुछ गनीमत रही पर शाम को फिर भीड़ बढ़ गई। श्यामगंज बाजार में गुरुवार को काफी भीड़ रही। यहां लोग सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल पालन नहीं कर रहे थे। वहीं, पुराने रोडवेज व सेटेलाइट बस स्टैंड पर भी काफी भीड़ रही। कोतवाली से जिला अस्पताल जाने वाले रोड पर लॉकडाउन से पहले वाला हाल दिखाई दिया। लोगों ने सड़क के दोनों ओर फड़ सजा लिए। इससे दोनों ओर से रास्ता संकुचित हो गया।
विज्ञापन

डीआईजी राजेश पांडेय ने कार से शहर के कई हिस्सों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने माना कि भीड़ काफी बढ़ गई है जो कोरोना संक्रमण बढ़ाने का काम कर सकती है। लोग नियमों का पालन करने में भी कोताही बरत रहे हैं। वहीं डीएम के साथ एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी शहर का भ्रमण किया। देहात के गांवों में एसपी देहात व अन्य अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed