{"_id":"58695abf4f1c1b445ceee224","slug":"youth-threw-stones-at-the-house-call-the-father-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर बुलाने पर पथराव, पिता पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को घर बुलाने पर पथराव, पिता पुत्र घायल
बरेली
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी युवक को घर बुलाने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसको लेकर युवक का विरोध करने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
घटना रविवार शाम साढे़ चार बजे कैंट क्षेत्र के गांव नबीनगर में हुई। गांव निवासी मिसयार खां से मुख्तार आदि ने गांव के ही ताहिर के भाई आमिर को अपने घर न बुलाने की बात कही। इसी को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि मुख्तार पक्ष ने मिसयार के घर पर पथराव कर दिया। जिसमें मिसरयार और उसके पिता मुजफ्फर घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और काफी लोग मौके की तरफ दौड़ पडे़। तभी पथराव करने वाले भाग निकले। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश सिंह ने बताया कि मिसयार खां की ओर से मुख्तार, नौशाद, मुबारक, बुंदन, शाहिद और नत्थू के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने, पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।