{"_id":"5ae4cf154f1c1b3a0b8b7117","slug":"youth-sent-to-jail-on-coming-to-wedding-heavily-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोल्ड ड्रिंक्स’ के चक्कर में दुल्हन के बजाय मिला दहेज का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘कोल्ड ड्रिंक्स’ के चक्कर में दुल्हन के बजाय मिला दहेज का मुकदमा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधुनगर के पास जानकी बारातघर में शादी के दौरान दूल्हे के नशे में धुत होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के सामने भी दूल्हा रौब गांठने से बाज नहीं आया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को रात भर थाने में बैठाए रखा। शनिवार सुबह दुल्हन के परिवार की शिकायत पर दहेज एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली।
बिथरीचैनपुर की रामगंगा नगर कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी उत्तराखंड के जिला नैनीताल के पृथ्वीपाल के बेटे नरेंद्र से तय की थी। शुक्रवार रात नरेंद्र की बारात सिंधुनगर के पास स्थित जानकी बारात घर पहुंची थी। यहां दूल्हे ने शराब ज्यादा पी ली। आरोप है कि उसने नशे की हालत में दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति को थप्पड़ भी मार दिया था। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन के पिता के मुताबिक इसी दौरान लड़के वालों ने दहेज में एक लाख रुपये और अपाचे मोटर साइकिल की मांग रख दी। आरोप है कि जब मामला बिगड़ा तो दुल्हन के पिता से भी मारपीट भी की गई। इधर, पूछताछ में दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उसे किसी ने तीन गिलास कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई थी। इसके बाद ही उसे नशा हो गया था। उसका कहना है कि कोल्ड ड्रिंक्स में ही नशे की कोई चीज मिलाई गई थी।
दूल्हा समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को थाने लाकर बैठा लिया। सुबह लड़की के पिता ने दूल्हा नरेंद्र पाल, उसके पिता पृथ्वी पाल, भाई वीरु, दिनेश, बहन शशि, कंचन, रूपा और बहनोई जग्गा, लक्खा तथा मुकेश के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक दहेज एक्ट में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं होने के कारण सभी को सुबह छोड़ दिया गया।