{"_id":"58e3fb554f1c1bf5465b6600","slug":"woman-hanging-herself-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकशी
बरेली
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहलादपुर कस्बा निवासी भाग्यवती (42) ने कमरे के पंखे से रस्सी के फंदे पर लटककर खुदकशी कर ली। परिवार ने भाग्यवती की बीमारी का हवाला देते हुए खुदकशी की तहरीर पुलिस को सौंपी। मायका पक्ष ने दामाद पर हत्या के आरोप लगा दिया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने भाग्यवती के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकशी की पुष्टि हुई है।
मृतका के पति छोटेलाल ने बताया कि वह खेती करता है। उनकी पत्नी की रीढ़ की हड्डी का इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। पिछले कुछ महीनों से बिस्तर से उठने में भी दिक्कत आ रही थी। लंबे इलाज से भाग्यवती परेशान चल रही थी। पति ने बताया कि रात में वह ठीक थी। सुबह कमरे में शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गये। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। छोटेलाल ने बताया कि भाग्यवती से तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। क्योलड़िया निवासी भाग्यवती के भाई सुरेश, रामचंद्र और बाबूरी ने पहुंचकर छोटेलाल के खिलाफ जहर देकर मारने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया।