फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman commerce tax officer harassment for dowry

महिला वाणिज्य कर अधिकारी का दहेज के लिए उत्पीड़न

Wed, 27 Dec 2017 01:31 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 27 Dec 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर की वाणिज्य कर अधिकारी ऋचा कक्कड़ ने मंगलवार को यहां कोतवाली में पश्चिम बंगाल के पुलिस विभाग में तैनात दरोगा पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करनेे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये और लग्जरी कार के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं।  
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी ऋचा कक्कड़ ने रिपोर्ट में कहा है कि उनकी शादी पिछले साल पांच फरवरी को बिहारीपुर निवासी नितिन प्रताप सिंह के साथ हुई थी। शादी के दूसरे दिन से ही नितिन और उसके परिवार वाले दहेज में 10 लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने सास, ससुर, देवर और पति को समझाया कि वह कार सैलरी पर लोन लेकर ले लेंगी, इसके लिए उनके माता-पिता से रुपये न मांगे। इसके बावजूद ससुराल वाले  नहीं माने। ऋचा का कहना है कि रविवार और अन्य छुट्टी के दिनों में रामपुर से ससुराल आने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता। तबीयत खराब होने पर भी पति डॉक्टर के पास नहीं ले जाता था। आरोप है कि 19 मार्च को उन्हें मारपीट कर बेघर करने की कोशिश भी की गई। इसके अगले दिन पति नितिन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में नौकरी पर चले गए। तब से वह लौटकर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed