फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wo killed in road accidents, including driver

सड़क हादसों में ड्राइवर समेत दो की मौत

Thu, 25 Feb 2016 02:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 25 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
दुनका। शाही-शेरगढ़ रोड पर अचानक फिसली बाइक को बचाने के चक्कर में लकडियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली कई फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ के गांव पंढेरा का 32 वर्षीय दामोदर दो साल से मवई काजियान के लकड़ी ठेकेदार शकील खां के यहां ट्रैक्टर ट्राली चलाता था। ट्रैक्टर ट्राली में पापुलर, यूकेलिप्टस के लट्ठे भरकर बुधवार को वह रामपुर जा रहा था। सुबह नौ बजे शेरगढ़-शाही रोड पर वसावनपुर ईंट भट्ठे के पास मोड़ पर अचानक फिसलकर रोड पर गिरे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ओवरलोड ट्राली कई फुट गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर ड्राइवर दामोदर भी लट्ठों तले दब गया। सूचना पर पहुंचे शाही थाने के एसआई आफताब अली, वीरपाल सिंह और सिपाहियों ने राहगीरों, गांव वालों की मदद से लट्ठों का ढेर हटाकर दामोदर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। जानकारी मिलने पर दामोदर के भाई भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम को भेज दी। दामोदर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दामोदर की शादी दस साल पहले हुई थी। एक बेटा और दो बेटियों की कच्ची गृहस्थी छोड़ गया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर इस्लामनगर निवासी गुलजार बाइक से गांव नरई में चल रहे उर्स में मेला देखने बाइक से अपने दोस्त नदीम के साथ जा रहे थे। फैजुल्लापुर के पास आगे चल रहे मारुति वैन ने अचानक ब्रेक लिए तो इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। तब सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक प्राइवेट बस ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुलजार ने उपचार को बरेली ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घायल नदीम को नवाबगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशगढ़। बुधवार दोपहर सहोड़ा दिशा में जा रहे थ्रीव्हीलर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बैठा मजदूर इमरान घायल हो गया जो मजदूरी करने सहोड़ा जा रहा था। इस वाहन में बैठे कुछ और लोगों को भी चोटें आईं। इमरान को उसके भाई रेहान ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed