फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   With headphones on track Was running , lost lives

हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था,जान गंवा दी

Wed, 17 Feb 2016 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चलना युवक के लिए भारी पड़ गया। वह पीछे से आई लालकुआं-बरेली पैसेंजर ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन पाया। ट्रेन से उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे गुड़वारा गांव के पास हुआ। गांव के रमेश कश्यप का 18 वर्षीय बेटा रघुवीर कुमार सुबह साढ़े सात बजे शौच को जंगल जा रहा था। उसके हेड फोन लगा रखा था। वह रेलवे लाइन पार करने के बजाय उसपर पैदल चलने लगा। इस बीच बरेली से लालकुआं जा रही पैसेंजर गाड़ी आ गई। रमेश उसके हॉर्न को नहीं सुन पाया। तेज रफ्तार ट्रेन उसे टक्कर मारकर आगे बढ़ गई। काफी आगे जाने के बाद ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने पहियों में फंसा उसका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

मौके पर जीआरपी भी पहुंच गई और परिवार वालों को भी बुला लिया गया। पिता गश खाकर गिर पड़े। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता ने बताया कि वह खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
देवरनियां के पास भी हो चुका है हादसा
डेढ साल पहले देवरनियां स्टेशन के पास भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। एक युवक हेड फोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था। बरेली से लालकुआं जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed