{"_id":"57b8ba094f1c1b8f636ec277","slug":"will-not-ring-when-the-call-to-prayer-loudspeakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजान के वक्त नहीं बजेगा लाउडस्पीकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजान के वक्त नहीं बजेगा लाउडस्पीकर
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। गांव उदरनपुर गौंटिया में मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर शुक्रवार को दो समुदाय में हुए विवाद का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। एसडीएम और सीओ ने गांव के स्कूल में दोनों समुदायों के साथ बैठक कर रजामंदी से मंदिर के लाउडस्पीकर को बजाने का वक्त तय कर दिया। टाइमिंग तय करने के साथ ही यह भी फैसला हुआ कि नमाज के वक्त लाउडस्पीकर बिल्कुल नहीं बजेगा। दोनों पक्षों ने इस पर हामी भर दी।
एसडीएम नवाबगंज अर्चना द्विवेदी और सीओ इंदुप्रभा शनिवार को गांव पहुंचीं और लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए प्राइमरी स्कूल में दोनों समुदाय के लोगों को बुलाया। यहां अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों की बात सुनी। इसके बाद एसडीएम अर्चना द्विवेदी ने कहा कि नमाज के टाइम पर मंदिर में लाउडस्पीकर नहीं बजाया जायेगा। लाउडस्पीकर बजाने का समय सुबह साढे़ पांच से साढे़ छह बजे तथा शाम को साढे़ सात से साढे़ आठ बजे तक रहेगा। सोमवार को भजन कीर्तन करने के लिए रात नौ बजे से 12 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर दोनों समुदाय के लोग राजी हो गए। अंगूठा निशानी के बाद सीओ ने निर्देशित किया कि निर्धारित टाइम के अलावा कोई टाइम में परिवर्तन करता है तो वह पहले थाने पर सूचित करेगा। इसके बाद एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मंदिर में भी जाकर लाउडस्पीकर को देखा और लोगों से घटना की जानकारी ली। इधर, गांव में शांति बनी रहने के लिए पीएसी और पुलिस तैनात की गई है।
आठ नामजद समेत बीस पर बलवे का मुकदमा
शनिवार को हुए संघर्ष में आठ लोगों को नामजद करते हुए करीब बीस लोगों पर बलवे की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव उदरनपुर गौंटिया निवासी इंद्रपाल की तहरीर पर उस्मान अली, वशीर अली, ताहिर अली, बाबू अली, अफसार अली, छोटे शाह, इसरार व छोटे के खिलाफ बलवे की धाराओं और सेवन क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश में जगह जगह दबिशें दीं लेकिन वह नहीं मिल सके।
विज्ञापन
सर्वेश बरेली में मिले
शुक्रवार को वारदात के बाद सर्वेश प्रधान लापता हो गए थे। पुलिस और उनके परिवार के लोग ही उन्हें खोज रहे थे। उनका मोबाइल भी बंद था। शनिवार सुबह पता लगा कि वह रात में बरेली अपने घर पहुंच गए थे। बताया गया कि उन्हें चोट लगी है जिसका इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस ने दी दबिश
शुक्रवार रात बवाल के बाद कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई और बवालियों की तलाश में कई घरों में दबिश दी। आरोप है कि कई घरों की किवाडे़ं, सामान, चारपाई तोड़ दी गईं। इससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि बाद में हाफिजगंज पुलिस ने सभी को सुरक्षा का आश्वासन दिया।
यह था मामला
प्राचीन ब्रह्मदेव शिव मंदिर पर डेढ़ साल पहले ग्रामीणों ने लाउडस्पीकर लगाया था। यहां से सौ मीटर की दूरी पर मस्जिद बनी है। शुक्रवार को अजान के समय लाउडस्पीकर बजाने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इससे पहले भी दोनों पक्ष एकदूसरे का लाउडस्पीकर बंद कराने के लिए पेशबंदी कर चुके हैं और कई बार झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने शुरू से ही मामले को हल्के में लिया, सख्ती की गई होती तो बवाल की नौबत शायद नहीं आती।