फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   WhatsApp on the dignity forgotten , suspended two VDO

व्हाट्सएप पर मर्यादा भूले, दो वीडीओ निलंबित

Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत सपा के शीर्ष नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना जिले के दो ग्राम विकास अधिकारियों को बेहद भारी पड़ गया। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही जांच भी बैठा दी गई है। अगर जांच में दोनों दोषी पाए गए तो उन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है। इस पोस्ट में दोनों में से एक ग्राम विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की शिकायत पर डीएम और सीडीओ के आदेश के बाद दोनों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर ग्राम विकास अधिकारियों का अपना ग्रुप बना हुआ है। इसी पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी दो दिन पहले की गई थी। आरोप है कि भोजीपुरा ब्लाक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने उसको पोस्ट किया और क्यारा ब्लाक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सूरजपाल सिंह ने उस पोस्ट पर ‘वेरी नाइस’ लिख दिया। किसी ने उस पोस्ट को सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव तक पहुंचा दिया। उन्होंने उसकी फोटोकापी के साथ इसकी शिकायत डीएम गौरव दयाल से करके दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने सीडीओ शिवसहाय अवस्थी को कार्रवाई के निर्देश दिए तो उनके आदेश पर जिला विकास अधिकारी रामरक्षपाल सिंह यादव ने पोस्ट करने वाले और पोस्ट को पसंद करने वाले, दोनों ही ग्राम विकास अधिकारियों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया। इस मामले की जांच फतेहगंज पश्चिमी के खंड विकास अधिकारी रामायण सिंह को दी गई है। इनमें से एक ग्राम विकास अधिकारी सूरज पाल सिंह पिछले महीने ही बहाल हुए थे। उन पर शौचालयों का पैसा निकालने के बावजूद निर्माण न कराने का आरोप था। इस कार्रवाई से ग्राम विकास अधिकारियों में खलबली है।
विज्ञापन


कोट...
दोनों ग्राम विकास अधिकारियों ने राजनीतिक टिप्पणी करके कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन किया है इसलिए इनको प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच शुरू कराई है। इसमें दोनों को अपना पक्ष रखने का मौका भी मिलेगा। अगर वह जांच में दोषी पाए गए तो बर्खास्तगी की कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed