फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We only trashed him we don't know that he will die

'हमने सिर्फ मारपीट की थी, नहीं पता था कि मर जाएगा'

Thu, 08 Mar 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 08 Mar 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
We only trashed him we don't know that he will die
Charan singh
 किला पुलिस ने सब्जी विक्रेता बाबूराम के हत्या के आरोपी चरन सिंह को बाकरगंज से पकड़ लिया। चरन सिंह पर आरोप था कि पंद्रह हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में अपने दो और साथियों के साथ किला के लालकुआं में बाबूराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस कस्टडी में चरन सिंह ने बताया कि विवाद रुपयों का नहीं था। दोनों के बीच जमीन का विवाद था। उसने यह भी कहा कि उनका मकसद मारपीट के जरिये दहशत पैदा करना था, लेकिन बाबूराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीबीगंज के सराय तल्फी निवासी बाबूराम अपने भाई शेर सिंह के साथ नगर निगम की सब्जीमंडी में जा रहे थे। जिस वक्त 19 साल का चरन सिंह, हिस्ट्रीशीटर दर्वेश सहित एक अन्य ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर बाबूराम को अधमरा कर दिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। हत्या के बाद सभी मौके से भाग निकले थे। पुलिस को आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। पुलिस की घेराबंदी के बाद चरन सिंह को बाकरगंज से पकड़ा गया। अब बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed