{"_id":"5814d2b94f1c1bad2bbc1a25","slug":"viral-video-of-the-wine-party-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में शराब पार्टी की वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी में शराब पार्टी की वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Viral Video of the wine party post
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली थाने के बड़ा गांव पुलिस चौकी में पशु तस्कर के साथ शराब पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दरोगा जगत सिंह पशु तस्कर और अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहे हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मामले का संज्ञान लेकर इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दरोगा शराब पीते साफ नजर आ रहे हैं। यह पार्टी रात की नहीं है। दोपहर बाद अपने साथी दरोगा अशोक कुमार सिपाही प्रवीण गौतम को बैठाकरइलाके के पशु तस्कर को बुलाकर शराबपार्टी चालू कर दी। महफिल तस्कर से ही शराब और खाने का सामान मंगाया गया। काफी देरतक तीन पुलिस कर्मी पशु तस्कर के साथ जाम से जाम टकराते रहे। वे नशे में इतने मस्त थे कि किसी ने इसी बीच उनकी वीडियो बना ली और उन्हें भनक तक नहीं लग पाई। हर महीने पशु तस्कर पुलिस को मैनेज करने पर मोटी रकम खर्च करता है। पुलिस और पशु तस्करों के गठजोड़ की वजह से ही रामगंगा की कटरी से भारी तादात में प्रतिबंधित पशु गुजारे जाते हैं। यहां दोपहर बाद जो फरियादी आते हैं उन्हें भी कार्रवाई के बिना ही फटकार कर वापस कर दिया जाता है। पशु तस्कर थाने में बैठकर इलाके की पंचायत करता है। शिकायतें होने पर भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता है।
यह कच्ची शराब का गढ़ है
पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की वजह से बड़ा गांव चौकी इलाके में कच्ची शराब, चोरी लूट जैसी घटनाएं होना आम बात है। चौकी के नजदीकी गांवों में शराब लगाकर बेची जाती है। पिछले सप्ताह चौकी के गांव रूखाड़ा के मझरा कतुरोई ठकुरान में दो लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। इसके बाद क्षेत्र में सीओ आंवला संतोष कुमार, व एसडीएम आंवला प्रमिल कुमार ने दो थानों की पुलिस के साथ कई गांवों में छापे मारी की तब यहां भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। यहां कई हजार कुंतल लहन नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
चौकी में पशु तस्कर के साथ शराब पीने का मामला संज्ञान में आया है। यह मामला गंभीर है। गलत काम करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। इस मामले की जांच उन्होंने एसपी देहात को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई होगी- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी।