फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vdeelal distributor 's head and shot the bullet

वडीलाल डिस्ट्रीब्यूटर की कनपटी पर दाग दी गोली

Fri, 10 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 10 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vdeelal distributor 's head and shot the bullet
पु‌िललिस
सुरेश शर्मा नगर से सटी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कॉलोनी में रहने वाले वडीलाल आइसक्रीम के डिस्ट्रीब्यूटर वीरेंद्र गंगवार की कनपटी पर लगी गोली से मौत हो गई। हालात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं लेकिन उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट से गुत्थी उलझ गई है। सुसाइड नोट में वीरेंद्र ने वडीवाल के अधिकारियों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि सात लाख रुपये उन्होंने हड़प लिए। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे थाना बारादरी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय वीरेंद्र गंगवार की लाश उनके मकान की दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम में खून से लथपथ पड़ी मिली। वीरेंद्र की कनपटी में गोली लगी थी। तमंचा उनके सिर की बाईं तरह दबा हुआ था। घटना की सूचना पर सबसे पहले जोगीनवादा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह यादव पहुंचे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन, बाद में एएसपी आकाश तोमर और एसपी सिटी समीर सौरभ ने घटनास्थल का मुआयना किया। वीरेंद्र के साले सचिन ने बताया कि वीरेंद्र बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे अपनी पत्नी नीलम के साथ मॉर्निंगवॉक से लौटे थे। वहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने नीलम के साथ बैठकर चाय पी और नहाने की बात कहते हुए तौलिया लेकर छत पर चले गए। थोड़ी ही देर में छत से गोली चलने की आवाज आई तो वह नीलम के साथ दौड़कर छत पर पहुंच गया। स्टोर रूम में जाकर देखा तो वीरेंद्र की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने वीरेंद्र के कपड़ों की तलाशी कराई तो पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिल गया। वीरेंद्र का यह सुसाइड नोट 25 मई का है। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार वडीलाल के अधिकारियों आरएसएम मनीष जायसवाल, पूर्व आरएसएम अरुण सक्सेना और राहुल भाष्कर को बताया है। वीरेंद्र ने सुसाइड नोट में अधिकारियों पर कोल्ड रूम बनवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उधर, वीरेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कारोबार में उनके पति को तीस लाख रुपये का नुकसान हो गया था। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे और लगता है उसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वीरेंद्र के चेहरे पर तीन घाव के गहरे निशान मिले हैं। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें गोली लगने से पहले किसी ने धारदार हथियार से मारा है। कनपटी पर गोली आरपार हो गई है। यही नहीं गोली बाएं कनपटी की तरफ से मारी गई है जबकि वीरेंद्र को राइट हैंडर बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटनास्थल को देखकर वीरेंद्र गंगवार की आत्महत्या की बात साफ नहीं हो पा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिवार वालों की तहरीर और सुसाइड नोट सभी पहलुओं की जांच होगी। यह भी देखा जाएगा कि वह मॉर्निंग वॉक पर गए थे या नहीं। बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी- समीर सौरभ, एसपी सिटी
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed