फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vaishnavi Traders eight million theft

वैष्णवी ट्रेडर्स में आठ लाख की चोरी

Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi Traders eight million theft
चोरी
कुतुबखाना के पास हकीम कन्हैया लाल वाली गली में वैष्णवी ट्रेडर्स के ग्रिल तोड़कर चोर आठ लाख रुपये की नकदी और चांदी समेट ले गए। छत के सहारे चोर दुकान तक  पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन अभी तक चोरों के बारे में सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के 39, शाहबाद निवासी संजय खंडेलवाल और उनके साथी राजीव चौरसिया का साझे में वैष्णवी ट्रेडर्स के नाम से पान मसाले का कारोबार है। उन्होंने दुकान में दो किलो चांदी भी रख रखी थी। संजय ने बताया कि शुक्रवार की रात को पड़ोस में खंडहर की तरफ से छत पर चढ़ने के बाद चोर जाल उठाकर नीचे उतर आए। दुकान का एंगिल तोड़कर गल्ले में रखे सात लाख रुपये और दो किलो चांदी चोरी करके उसी रास्ते से चले गए, जहां से आए थे। शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मार्केट का शटर खुला तो चोरी की जानकारी हो पाई। घटना की सूचना पर बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने पूरे मामले की छानबीन की। इसी बीच फील्ड यूनिट की टीम ने मौका का मुआयना किया। व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा और अनिल पाटिल भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि व्यापारियों के साथ आए दिन वारदातें हो रही हैं। पुलिस को बाजारों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


दुकान में चोरी की घटना का मुकदमा लिखने के बाद चोरों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हमारी कोशिश यही है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाए- समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed