{"_id":"5a08a4ec4f1c1bb6678bb47e","slug":"urvashi-was-hungry-for-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों से भूखी थी उर्वशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई दिनों से भूखी थी उर्वशी
बरेली।
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
उवऱ्र्वसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंशी नगर की एमएससी पास उर्वशी की खुदकुशी के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हिला देने वाला खुलासा हुआ है। सीवियर एनिमिया की मरीज उर्वशी कई दिनों की भूखी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को उसका पेट पूरी तरह खाली मिला। बता दें कि उर्वशी के पिता पर आरोप है कि वह उसे खाना नहीं देते थे। खाने-पीने का सारा सामान उन्होंने ताले में बंद कर रखा था।
उर्वशी ने शनिवार को अपने घर में ही फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में खाने-पीने का सारा सामान तालों में बंद मिला था। हड्डियों का ढांचा हो चुकी उर्वशी की हालत बता रही थी कि उसे काफी दिनों से खाना नहीं मिला है। सूचना पर घर पहुंची उर्वशी की बड़ी विवाहित बहनों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया था कि उनके पिता उर्वशी को खाना नहीं देते थे। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी इसी बात की पुष्टि की। बिहार के बेगुसराय स्थित अपने मायके गईं उर्वशी की मां मधुरानी सोमवार को बरेली पहुंचेंगी।
पिता बोले, कौन बाप बेटी को भूखा मारेगा
पोस्टमार्टम हाउस पर उर्वशी के पिता योगेंद्र पासवान का भी दर्द छलका। बोले, तीन बेटियों को मास्टर डिग्री तक पढ़ाकर इस काबिल बनाया कि अपने पैरों पर खड़ी हो सके। बड़ी बेटी के लिए डॉक्टर लड़का देखा था, लेकिन वह एक लड़के के साथ भाग गई। बाद में उससे छोटी बेटी ने भी प्रेम विवाह कर लिया। अब उर्वशी से उम्मीद थी, उसे बैंक की तैयारी करा रहा था, लेकिन उसने भी खुदकुशी कर ली। जिन्हें पाला वहीं बेटियां कहती है कि मैं उर्वशी को भूखा रखता था। कौन बाप अपनी बच्ची को भूखा रखेगा। वह खुद ही खाना नहीं खाती थी। योगेंद्र असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर पद से रिटायर हुए हैं। योगेंद्र का अपने दामाद हरप्रीत से पोस्टमार्टम हाउस पर झगड़ा भी हो गया। मौत के लिए दोनों एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।