फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unknown Callers broken household relocation

अनजान कॉल नेे तोड़ दी गृहस्थी

Sun, 20 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 20 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
अनजान कॉल ने एक हंसते-खिलते परिवार में दरार पैदा कर दी। शक होने पर पति ने बुरा भला कहना शुरू किया तो पत्नी को ससुराल ही छोड़ना पड़ा। शनिवार को मामला परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर सुलह की कोशिश करते रहे मगर पति जिद पर अड़ा रहा।  
विज्ञापन

स्रमिता और सोनू की शादी को अभी एक साल हुआ है। स्रमिता के अनुसार उसके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आती थी। कॉल करने वाला व्यक्ति उसे अपनी गर्ल फ्रेंड कहता था। उसने इस बारे में जब पति को बताया तो वह शक करने लगा। कॉल डिटेल भी निकलवाई गई लेकिन पति का शक कम नहीं हुआ। वह बात-बात पर परेशान करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिवार वालों ने समझौते की कोशिश भी की। बीए तक पढ़ी स्रमिता चार महीने से अपने मायके तिलक कॉलोनी, सुभाषनगर रह रही है। काउंसलर के सामने सोनू शक करने के आरोपों से इंकार करता रहा। उसका कहना है कि पत्नी ससुराल कांधरपुर में नहीं रहना चाहती, इस वजह से उन दोनों के बीच विवाद है। काउंसलर एसडी तिवारी ने दोनों को सोचने के लिए वक्त देते हुए अगली तारीख में आने को कहा। 
विज्ञापन


दस रिश्तों ने तोड़ा नाता 
परामर्श केंद्र में शनिवार को 35 मामलों की काउंसिलिंग कराई गई। 15 में समझौते हुए। 10 केसों में पति-पत्नी को सोचने के लिए वक्त दिया गया। हालांकि 10 केसों में पति-पत्नी के बीच समझौता नहीं हो सका, जिस कारण उनकी फाइल बंद कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed