{"_id":"890ec587f1c94d476c70efa4e2f30b80","slug":"uncontrollable-truck-thrashed-innocent-mother-and-son-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मां और मासूम बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मां और मासूम बेटे की मौत
बरेली
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिछा। कस्बे से जहानाबाद मार्ग पर गरगईया गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने बच्चे को दवा दिलाने ले जा रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत के बाद लोगों ने रोड जाम करके ट्रक को रोक लिया, हालांकि चालक फरार हो गया। वहीं, आठ माह के घायल बच्चे ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वाकया शनिवार शाम पांच बजे हुआ। थाना देवरनिया के गांव गरगईया निवासी जरी कारीगर शरीफ अहमद अपनी पत्नी मोबीना और आठ माह के बेटे अरशान को लेकर एक किमी दूर कुंडरा कोठी गांव में दवा दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में ईट भट्ठे पर शरीफ को कोई परिचित मिल गया और वह उससे बात करने लगा। इस बीच मोबीना बेटे को गोद में लिए चलती रही। तभी सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में मोबीना को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आकर मोबीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरशान उछलकर दूर जा गिरा। जब तक शरीफ दौड़कर आया, चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना के काफी देर तक पुलिस न पहुंची तो लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। इससे दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
बाद में देवरनिया थाना और कुंडरा कोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पर लोगों नहीं हटे। सूचना पर दमखोदा के ब्लाक प्रमुख हाजी वफाउर्रहमान, सपा नेता इंतिखाब और जुल्फिकार समेत कई सपा नेता पहुंच गए। इन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इससे पहले घायल अरशान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर ट्रक को कब्जे ले लिया है। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
जरी का काम और मजदूरी करके किसी तरह शरीफ अपना परिवार पाल रहा था। पत्नी और बेटे की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया। उसकी शादी करीब बारह साल पहले मोबीना से हुई थी। अरशान से बड़ा एक पुत्र और एक पुत्री है। इस हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा है। घर में कुनबे की महिलाएं विलाप कर रही थीं।