{"_id":"57c492824f1c1b634b2cba50","slug":"two-women-injured-knives-gonpakr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं को चाकू घोंपकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं को चाकू घोंपकर घायल किया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदनीयती का विरोध करने पर एक युवक ने हमलाकर दो महिलाओं को घायल कर दिया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सीबीगंज इलाके की सर्वोदय नगर काशीराम कालोनी में उर्मिला नाम की महिला के घर विजयपाल का आना जाना है। विजयपाल सोमवार को भी सर्वोदय नगर गया था। वहीं पड़ोस में रहने वाली गीता का आरोप है कि उस विजयपाल बुरी नीयत रखता है। गीता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर विजयपाल ने चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पड़ोस में रहने वाली शबाना बचाने पहुंची तो उसके भी चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग इकट्ठे हुए तो विजयपाल निकलकर थाने की ओर भागा। इस पर लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। इसका पता लगने पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी विजयपाल को हिरासत में ले लिया। उधर, घायल महिला गीता और शबाना को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की तहरीर थाना सीबीगंज में दे दी गई है।