फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people killed in road accident

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Tue, 20 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 20 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक दुकानदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हादसा सुभाषनगर और दूसरा आंवला इलाके में हुआ।
विज्ञापन

करीब 33 वर्षीय संजय सिंह बिशारतगंज इलाके के बलई गांव के रहने वाले थे। वह करगैना में मोबाइल की दुकान है। इसके चलते वह सुभाषनगर में रहते थे। पुलिस के अनुसार  रविवार को संजय सिंह अपने गांव गए थे। उनके साथ उनका दोस्त महेश भी गया था। वहां से लौटते समय उनकी बाइक को एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें संजय गंभीर रूप से घायल हुए थे। महेश को भी चोटें आई थीं। फौरन दोनों को मिशन अस्पताल ले जाया गया। जहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया।  वहीं सैटेलाइट से सवारियां लेकर जंक्शन जा रहा आटो चौकी चौराहे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। आटो में सवार लोग घायल हो गए। घायलों में लखीमपुर खीरी की नजीरन, उसका बेटा शाहरुख और बहन नजमा शामिल हैं।


बाइक ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत 
आंवला। मुशराह गांव निवासी 28 वर्षीय विजय शर्मा अपने तीन वर्षीय बेटे सूर्यांश को  आंवला दवा दिलवाने जा रहे थे। लौटते समय बंदायू रोड पर पनवड़िया गांव के पास उनकी बाइक में सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें विजय को गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे सूर्यांश को भी चोटें आईं। विजय को फौरन जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed