फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TTE Subhashnagr retire killing

सुभाषनगर में रिटायर टीटीई की हत्या

Thu, 07 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
TTE Subhashnagr retire killing
घ्‍ाटना के बाद एकत्र भ्‍ाीड़
सुभाषनगर इलाके में बुधवार शाम चार बजे के आसपास घर में अकेले मौजूद रिटायर्ड टीटीई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे बुजुर्ग को बैठक से खींचकर बरामदे तक ले गए और वहां कपड़ों से हाथ पैर बांधने के बाद उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी। एसपी सिटी समेत पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

 सुभाषनगर इलाके की अवध कॉलोनी निवासी 87 वर्षीय जुगल किशोर वर्ष 1991 में रेलवे विभाग से टीटीई पद से रिटायर हुए थे। उनका एक बेटा मुकेश कमिश्नरी में नाजिर है और उसकी पत्नी प्रियंका भी कमिश्नरी में स्टेनो है। घर में बहू- बेटे के साथ ही जुगल किशोर रहते थे। बहू- बेटा सुबह ही कमिश्नरी में ड्यूटी करने चले गए और घर में जुगल किशोर ही अकेले थे। मेन गैलरी का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि बैठक का दरवाजा खुला था। जिसमें पड़े दीवान बेड पर जुगल किशोर लेटे थे। चार से पांच बजे के बीच हत्यारे बैठक के दरवाजे से अंदर घुस आए और जुगल किशोर को खींचकर घर के बरामदे की तरफ ले जाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने मुंह में कपड़ा ठूंसते समय जुगल किशोर के मुंह ऊपर नीचे लगे नकली दांत निकालकर किचन और बरामदे में फेंक दिए और हत्या करने के बाद शव बरामदे में डाल गए। बहू प्रियंका शाम करीब सवा पांच बजे घर लौटी तो बरामदे में ससुर का शव देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोस की ही समाज सेविका रानी सक्सेना समेत कई लोग घर आ गए। जुगुल किशोर के मुंह में ठूंसा गया कपड़ा बाहर निकाला और हाथ पैर खोले। फिर आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी समीर सौरभ के अलावा फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुलासे के लिए सीओ द्वितीय के अलावा एसओ सुभाषनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed