{"_id":"578935974f1c1bb17b13e2e4","slug":"try-to-throw-acid-on-wife-divorced","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा पत्नी पर तेजाब फेंकने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाकशुदा पत्नी पर तेजाब फेंकने की कोशिश
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर की एक महिला को पहले पति ने पीटा और फिर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की। जख्मी हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कसाई टोला निवासी गुलजार ने करीब सात से पहले अजमत से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटियां छह साल की चाहत और तीन वर्ष की सुगरा है। आठ महीने पहले गुलजार और अजमत के बीच तलाक हो गया। फिर अजमत अपनी छोटी बेटी सुगरा को लेकर दूसरे पति के पुराना शहर सूफी टोला निवासी ईशान के साथ रहने लगी। शुक्रवार शाम ईशान और अजमत शाहदाना मजार गए थे। तभी शाम करीब 7.30 बजे गुलजार भी अपने साथियों समेत मजार पहुंचा। ईशान का आरोप है कि उसे गुलजार के साथी बुलाकर रेलवे लाइन की ओर ले गए और मारपीट की।
उधर, गुलजार ने बेटी को अजमत से छीनकर अपने घर ले गया। उसके पीछे-पीछे अजमत भी चली गई। अजमत का आरोप है कि घर पहुंचने पर गुलजार और उसके घरवालों ने अजमत की पिटाई की। इसमें उसके चोटें भी आईं। उनके चंगुल से छूटने के बाद अजमत बेटी को लेकर मजार लौट रही थी। वह रजा चौक पर पहुंची होगी। तभी उस पर फेंकने के लिए पीछे से दौड़कर आए गुलजार ने अपनी जेब से तेजाब की बोतल निकाली। तेजाब देखकर अजमत ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। छीना-झपटी में तेजाब की बोतल टूट गई। इसके बाद अजमत लोगों की मदद से गुलजार को पकड़कर बारादरी थाने ले गई और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद अजमत को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया।