फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Try to take the exams and girl student returning

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को उठाने की कोशिश

Sat, 27 Feb 2016 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। शुक्रवार को नगर में छात्राएं मुसीबत में दिखीं। शोहदों का आतंक इस कदर था कि उन्होंने जहां एक छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ की तो दूसरी को कार से अगवा करने की कोशिश की। पहले मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला परा निवासी एक छात्रा शाम छह बजे कोचिंग पढ़कर वापस घर जा रही थी। उसके गन्ना दफ्तर वाली गली में पहुंचते ही यहां खड़े तीन शोहदों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। परेशान छात्रा ने शोर मचा दिया तो गली के काफी लोग एकत्र हो गये और इनमें से एक युवक को पकड़कर धुनाई कर दी। शेष दो आरोपी पहले ही भाग निकले तो तीसरा भी पिटाई के वक्त लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। छात्रा की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी, पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा का बोर्ड परीक्षा केंद्र चठिया फैजू में पड़ा था। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे वह परीक्षा देकर लौट रही थी। फरीदपुर रेलवे फाटक पर ईको कार सवार तीन युवकों ने छात्रा को खींचने की कोशिश की। तब छात्रा ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोगों का ध्यान गया तो मनचले घबरा गए और बुखारा की ओर भाग निकले। लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अख्तर सज्जाद मौके पर पहुंचे और छात्रा को लेकर थाने आए। दियोरनिया चौकी पर सूचना भी दी पर इससे पहले ईको कार वहां से निकल गई। बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक ने छात्रा से तहरीर भी ले ली। हालांकि उसी समय एक फोन आया और खुद को छात्रा का पिता बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार यह कह कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने थाने आकर स्पष्टीकरण देने को कहा पर देर शाम तक कोई नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दियेे हैं। उन्होंने छात्रा को दिलासा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरियों के साथ दुराचार की कोशिश
बहेड़ी और देवरनिया के गांवों में हुई घटनाएं, रिपोर्ट दर्ज
बहेड़ी। थाना क्षेत्र की किशोरी के अलावा देवरनिया की एक किशोरी के साथ भी दुराचार की कोशिश की गई, पीड़ितों ने गांव के ही आरोपियों पर रिपोर्ट कराई है।
स्थानीय घटना में एक किसान की पु़त्री को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने दबोच लिया और उसे जबरन घसीटकर पड़ोसी के घर ले गया। आरोप है कि मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार की कोशिश करने लगा। इस बीच पीड़ित की बड़ी बहन वहां पहुंच गई। उसे देख आरोपी फरार हो गया। किशोरी का पिता शिकायत लेकर आरोपी बिलाल अली के घर पहुंचा। आरोप है कि उसके पिता ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। गांव वालों ने दोनो पक्षों को बैठाकर पंचायत की लेकिन बेनतीजा रही। देर शाम किशोरी के पिता ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ  मुकदमा कराया है। कमठेना गांव की एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर अपने देवर हासिम, लतीफ शाह आदि के खिलाफ रेप की कोशिश का मामला दर्ज कराया है।

देवरनियां। क्षेत्र के गांव में एक महिला घर पर अकेली थी। गांव का राशिद शुक्रवार दोपहर उसके घर में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला को बचाने उसका पुत्र आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed