फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Try to spoil the atmosphere between elections

चुनाव के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Mon, 20 Nov 2017 02:17 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 20 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिहारीपुर करुलान में धार्मिक स्थल के सामने तीन घरों मेें पत्थर फेंके जाने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर भाजपा नेताओं की मौजूदगी में तहरीर दी, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का मानना है कि चुनाव के दिनों में यह घटना माहौल बिगाड़ने के लिए की गई।
रविवार रात करीब दस बजे एक पक्ष के लोगों ने तीन घरों में छतों से पत्थर आने की बात कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लड़के मोहल्ले में दूसरे समुदाय के एक घर मेें घुसकर महिला से बदसलूकी कर आए। इसे लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामनेे आ गए और उनमें कहासुनी होने लगी। सूचना पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार राणा मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को भी फोर्स के साथ बुला लिया। इंस्पेक्टर के पहुंचने से पहले ही एक समुदाय के लोग कोतवाली पहुंच गए। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया भी अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दिलाई। रात करीब 12:30 बजे एसपी सिटी रोेहित सिंह सजवाण ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


एक पक्ष के लोग तीन घरों मेें पत्थर फेंके जाने की बात कह रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की गई है। दोनोें पक्षों के आरोपों की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई होगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटेंगे। बिहारीपुर करुलान के मामले की सच्चाई का पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - राघवेंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed