फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trident for the safety of the many important decisions

त्रिशूल की सुरक्षा को लिए कई अहम फैसले हुए

Thu, 17 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 त्रिशूल की सुरक्षा के लिए वायुसेना के अधिकारियों के साथ एयरबेस में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिन पर तत्काल प्रभाव से अमल के निर्देश डीएम और एसएसपी को दिए है। पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से रक्षा मंत्रालय त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। इसीलिए स्थानीय स्तर से सुरक्षा के लिए जो भी प्रस्ताव भेजे गए, उन्हें वायुसेना के अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। जिनको स्थानीय स्थानीय प्रशासन लागू कराएगा। समीक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश मुख्यालय पर मुख्य सचिव, डीजीपी और बरेली में कमिश्नर तथा डीआईजी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ये हैं फैसले
1- निर्माणाधीन रिंग रोड और त्रिशूल एयरबेस के विस्तार के लिए वायु सेना किसानों से सीधे जमीन खरीदेगी। जमीन की खरीद में जिला प्रशासन मध्यस्थता करेगा। 
विज्ञापन

3- पहले फेज में साढ़े तीन मीटर की रिंग रोड के निर्माण में बाउंड्रीवाल से आठ मीटर तक आड़े आ रहे निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। अगले चरण में 50 मीटर के निर्माण ध्वस्त करने की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4- बाउंड्रीवाल से 100 मीटर तक नए निर्माण प्रतिबंधित कर दिए हैं। यह जिम्मेदारी बीडीए और नगर निगम को सौंपी गई है। प्रतिबंध के बावजूद निर्माण हुआ तो बीडीए अफसरों की जिम्मेदारी तय करते हुए कारवाई की जाएगी।
5- त्रिशूल के आसपास के चिह्नांकित 12 गांवों की जमीन के बैनामों में एयरबेस से दूरी का उल्लेख किया जाएगा। ऐसी जमीन के बैनामे से पहले तहसील की रिपोर्ट ली जाएगी। 100 मीटर के दायरे की जमीन के बैनामा तो होंगे लेकिन उनमें यह लिखा जाएगा कि इस जमीन पर निर्माण नहीं होगा। इस शर्त का उल्लंघन करना संज्ञेय अपराध घोषित किया गया है।
6 -लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में बाधक बने पेड़ तुरंत कटवाए जाएंगे। ऐसे पेड़ों का वन, वायु सेना तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम संयुक्त रूप से चिह्नांकन करेगी।
7 -त्रिशूल के आसपास 250 मीटर की दूरी में बने मकानों में रहने वालों का ब्योरा पुलिस स्टेशन पर देना होगा। यह जिम्मेदारी मकान मालिकों की होगी, इन मकानों में आने वाले नए किराएदार और अतिथियों की भी जानकारी देनी होगी। जिसके लिए जिला मुख्यालय पर अलग से प्रकोष्ठ बनेगा। जिसका ब्योरा समय-समय पर पुलिस वायु सेना के अधिकारियों को सौंपेगी। जिसकी पुलिस और वायुसेना के अधिकारी अलग-अलग स्तर से जांच पड़ताल कराएंगे।

बैठक में ये थे मौजूद
कमिश्नर प्रमांशु कुमार, डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम गौरव दयाल, एसएसपी आरके भारद्वाज, बीडीए के वीसी शशांक विक्रम सिंह, सचिव गरिमा यादव, नगर आयुक्त शीलधर यादव आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed