फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trident Air Base holding two suspected Kashmiri

त्रिशूल एयर बेस के पास दो संदिग्ध कश्मीरी पकड़े

Fri, 08 Jan 2016 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 08 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Trident Air Base holding two suspected Kashmiri
बरेली। पठानकोट एयर बेस पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट इज्जतनगर पुलिस ने त्रिशूल एयर बेस के पास दुकान पर गरम कपड़े बेच रहे दो कश्मीरी युवकों को पकड़ लिया। दोनों को थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आईबी ने भी युवकों से पूछताछ की और उनके पास से मिलीं कश्मीर की आईडी पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित त्रिशूल एयर बेस वाली सड़क पर स्थित एक दुकान पर दो कश्मीरी युवक गरम शाल और शूट बेचने के लिए दुकानदार को दिखा रहे थे। रिक्शे पर इनके बेचने वाले कपड़े रखे थे। इसी दौरान इधर गश्त में घूम रहे इज्जतनगर एसओ सतेंद्र सिंह यादव दोनों को पकड़कर थाने ले आए। एक ने अपना नाम गुलजार पुत्र जुलडारो और दूसरे ने मुश्ताक पुत्र अहमद युसूफ निवासी पहल गांव गोपा बाड़ा जनपद अनंतनाग, जम्मू कश्मीर बताया। दोनों ने बताया कि वह बिहारीपुर स्थित अफजल के घर किराए पर रहते हैं। अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी में हर साल गरम कश्मीरी कपड़े बेचने के लिए आते हैं। वह रिक्शे पर फेरी लगाकर बरेली की कॉलोनियों में कपड़े बेचते हैं। दोनों के पास से वहां की आईडी भी मिली हैं। संदिग्ध कश्मीरियों के कपड़े जाने पर खुफिया एजेंसियों ने थाने पहुंचकर उनसे पूछताछ की और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed