फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Took the excuse to move and murdered his wife

घुमाने के बहाने ले गया और पत्नी की हत्या कर दी

Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Took the excuse to move and murdered his wife
Took the excuse to move and murdered his wife - फोटो : बरेली, अमर उजाला
गौरीखेड़ा गांव के यशपाल ने अपने दोस्त पुष्पेंद्र की मदद से पत्नी गीता की गला दबाकर जान ले ली और शव को गेहूं के खेत में फेंक आया। इसके बाद पत्नी के गायब होने का हल्ला मचा दिया। शक के आधार पर मायके वाले उसके घर पहुंचे तो सख्ती से पूछताछ करने पर पोल खुल गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। यशपाल को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मनकापुर गांव के भागीरथ गंगवार ने 33 साल की बेटी गीता की शादी सात साल पहले गौरीखेड़ा के कुंवरपाल गंगवार से की थी। दो साल बाद कुंवर पाल की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई थी। नौ महीने बाद परिवार वालों और रिश्तेदारों ने देवर यशपाल से गीता की शादी कर दी। पहले पति से दो बेटियां और दूसरे पति से एक बेटा हुआ। 29 मार्च की शाम करीब तीन बजे यशपाल पत्नी गीता को बाइक में बैठाकर नदेली में रिश्ते के मामा के घर शादी समारोह में जाने की बात कहकर चला गया। पहले वह बहेड़ी की बाजार गया। वहां खरीदारी करके दोनों घूमने बरेली चले गए। रात करीब नौ बजे बरेली से लौटे। घर पहुंचने पर उसने गीता के गायब होने की बात कही। घर वालों ने सख्ती से पूछताछ की तो सच बता दिया। घर वालों ने 30 मार्च की दोपहर गीता के मायके वालों को भी गायब होने की बात कही। गीता के पिता भागीरथ और जीजा विजय कुमार 30 मार्च की रात करीब दस बजे यशपाल के घर पहुंचे। पहले तो वह इधर-उधर की बात कहने लगा जब उसे सच बताने की धमकी दी गई तो उसने एक झटके में कह दिया कि गीता को ठिकाने लगा दिया है। अब उसकी लाश भी नहीं मिलेगी। विजय कुमार ने यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस बुला ली लेकिन पुलिस ने यशपाल को पकड़ने में रुचि नहीं दिखाई। 31 मार्च की सुबह गीता के पिता भागीरथ ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाया तो यशपाल को उसके एक रिश्तेदार के घर से बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


हत्या की कहानी यशपाल की जुबानी
रात नौ बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। उसने बाइक गांव के मेन रास्ते को छोड़कर देवीपुरा के जंगल वाले रास्ते से गौरीखेडा गांव की तरफ मोड़ दी। डंडियानगर के जंगल में बाइक रोकी वहां बचपन का दोस्त पुष्पेंद्र निवासी ग्राम धिमरी पहले से ही दुपट्टा लेकर मौजूद मिला। दोनों ने  दुपट्टा डालकर गीता का गला दबा कर हत्या कर दी। लाश को डंडियानगला गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में ठिकाने लगा दिया। यशपाल ने पुलिस को बताया कि गीता के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed