फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   To resist tampering beatings, stone throwing

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, पथराव

Sat, 03 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 03 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की और पथराव हुआ। इसमें मां-बेटी समेत कई लोग घायल हो गए। देर रात घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की बकरियां चराने गई थी। जंगल में उससे गांव के हीरालाल, उसके भाई वीरपाल, छेदालाल और बेनीराम ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लड़की से मारपीट की और धमकाकर भगा दिया। लड़की ने घर  घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। उनके शिकायत करने पर आरोपी अपनी गलती मानने के बजाय भिड़ गए। फिर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें किशोरी और उसकी मां समेत कई लोग घायल हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed