{"_id":"580fb02d4f1c1b3924bc3579","slug":"to-crime-in-trains-two-young-men-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में वारदातें करने वाले दो युवक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में वारदातें करने वाले दो युवक पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
To crime in trains Two young men holding
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
जीआरपी ने ट्रेनों में वारदातें करने वाले दो युवकों को दबोच लिया। उन्होंने जनता एक्सप्रेस और अलीगढ़ पैसेंजर में मोबाइल चुराना कबूल किया है। लिखा पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
यहां जंक्शन पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि एसपी रेलवे शगुन गुप्ता के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर एसएसआई राजेंद्र सिंह सिरोही टीम के साथ प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के बीच दो युवक टीम को देखकर भागने लगे। उन्हें संदिग्ध जानकर जीआरपी ने उन्हें दबोच लिया। इनमें एक युवक किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर रजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद अरमान और दूसरा इज्जतनगर इलाके के सैदपुर हाकिंग का पिंटू है। थाने में पूछताछ करने पर अरमान ने जनता एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी करने और पिंटू ने अलीगढ़ पैसेंजर में यात्री का मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है। उनकी निशानदेही पर दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं। जीआरपी टीम में एसआई देवेंद्र कुमार गिरि, एचसीपी देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल हैं।