{"_id":"58485bc94f1c1b2434448d5e","slug":"through-the-broken-railing-many-trains-were","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजर गईं कई रेलगाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटी पटरी से गुजर गईं कई रेलगाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
शाहजहांपुर के बंथरा के पास डाउन लाइन की पटरी चटक गई। पूरी रात इस पर से कई ट्रेनें गुजरती रहीं। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर रेल महकमे में खलबली मच गई। कई ट्रेनों को कॉसन देकर गुजारने के साथ ही पटरी की मरम्मत की गई।
शाहजहांपुर के बंथरा के पास किलोमीटर संख्या 1243 के पास पटरी चटक गई। मंगलवार रात इस पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं। बुधवार सुबह आठ बजे इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर रेल विभाग ने सुध ली और आननफानन में विभागीय अधिकारियों ने टेक्निकल टीम के साथ पहुंचकर पटरी की मरम्मत की। साथ ही किसान एक्सप्रेस (3308), जन साधारण एक्सप्रेस (5210), त्रिवेणी एक्सप्रेस (4317) को कॉसन देकर गुजारा गया। धीमी गति होने के कारण ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे यात्रियों की परेशानी हुई।