फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threw stones at the police escaped , pursued by women

दबिश देने गई पुलिस पर पथराव, महिलाओं ने खदेड़ा

Mon, 19 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 19 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। इमामबाड़ा मोहल्ले में हड्डी गोदाम हटाने को लेकर दो पक्षों का झगड़ा सुलटाने गई पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। चारों ओर से घिर जाने पर चौकी इंचार्ज समेत सिपाहियों को भागना पड़ा। दोबारा दबिश देकर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी परिवार के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

टांडा मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद खालिद की शेखूपुरा रोड पर परचून की दुकान है। दुकान के पीछे वाली गली में अब्दुल रऊफ ने बस्ती के बीच पशुओं की हड्डी रखने का गोदाम बना रखा है। गोदाम हटाने को लेकर अक्सर लोग शिकायत करते हैं। खालिद ने भी पिछले दिनों पुलिस से शिकायत की थी। रविवार को दुकान पर बैठे खालिद और वहां पहुंचा रऊफ आमने-सामने आए तो बहस के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। खालिद का आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब वह दुकान पर बैठा तो रऊफ और उसके परिवार के लोगों ने फिर हमला बोल दिया और उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया। 
विज्ञापन

खालिद तहरीर लेकर थाने पहुंचा। थोड़ी देर बाद नगर चौकी प्रभारी शाहिद चौहान दो सिपाहियों नीलू और साजिद को लेकर आरोपी रऊफ के घर मोहल्ला टांडा पहुंच गए। वहां पुलिस जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस पर ताबड़तोड़ पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस को उल्टे पांव भागना पड़ा। मोबाइल पर थाने सूचना दी तो जीप के साथ काफी फोर्स और महिला जवान पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के घरों तक में दबिश दी पर पथराव करने वाला कोई नहीं मिला। हालांकि पुलिस रऊफ की मां को थाने ले आई। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से कहा कि रऊफ और पथराव करने वालों को लाकर दो और अपनी मां को ले जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खालिद की तहरीर पर रऊफ समेत दस के खिलाफ मारपीट करने, पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज किया है। रऊफ पक्ष का आरोप है कि बिना वजह दबिश देकर महिलाओं से पुलिस ने अभद्रता की।

झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के साथ अभद्रता की गई है। इस मामले में जांच के बाद सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। - अजय श्रोतिया इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed