फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three young men running away spoiled young woman holding mobile

युवती का मोबाइल लूटकर भाग रहे तीन युवक पकड़े

Wed, 10 Feb 2016 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three young men running away spoiled young woman holding mobile
घटना मंगलवार रात पौने नौ बजे सिविल लाइंस स्थित अयूब खां चौराहे के पास हुई। सौ फुटा रोड निवासी सोनिया सिविल लाइंस स्थित एक शोरूम में काम करती है। वह शोरूम से काम करके नावल्टी चौराहे की तरफ  फोन पर बात करती आ रही थी। तभी हनुमान मंदिर से पहले पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने थप्पड़ मारकर सोनिया का मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। तभी युवती ने शोर मचा दिया। शोर मचते ही लोगों ने घेराबंदी कर ली और मौके पर पुलिस भी आ गई। एक युवक तो भाग गया। दो युवकों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। एक ने अपना नाम हिमांशु और दूसरे ने अनुज सक्सेना निवासी शांति विहार, सुभाषनगर बताया। भागने वाला युवक अजय यादव को भी देर रात पकड़ लिया गया। कोतवाल सुधीर पाल धामा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को रामपुर गार्डन में अग्रसेन पार्क के पास रहने वाली स्मृति अग्रवाल को बुलाकर तीनों की पहचान कराई गई तो उन्होंने बताया कि इन्हीं लड़कों ने उनका पर्स छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed