फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threatening threatening viral photo giving wrongdoing

दुष्कर्मी दे रहा अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी

Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 20 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Threatening threatening viral photo giving wrongdoing
RAPE
बड़ी बमनपुरी की एक महिला से आरोपी शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। धमकी दी उसकी अश्लील तस्वीरों को फेसबुक पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। थाना इज्जतनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।   
विज्ञापन

बड़ी बमनपुरी में रहने वाली महिला के पड़ोस में रहने वाला एक युवक शादी का दबाव बनाता था। महिला की शादी मुरादाबाद में हो गई। शादी के बाद भी आरोपी मोबाइल पर पीड़िता से संपर्क बनाने की कोशिश करता था। पीड़िता के अनुसार वह नजरअंदाज करती रही। पति से विवाद होने के चलते 2008 में पीड़िता मुरादाबाद से वापस अपने घर लौट आई। अब पीड़िता अवध धाम इंक्लेव में रहने लगी। जब यह बात आरोपी को पता चली तो वह अवध धाम इंक्लेव स्थित घर पहुंचा। पुराने संबंधों के चलते पीड़िता ने उसको घर आने दिया। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की अश्लील तस्वीर भी मोबाइल में ली। अश्लील तस्वीर दिखाकर आरोपी ने ब्लैकमेल किया कि वह शादी कर लेगा। इसके बाद करीब चार साल तक पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। आश्वासन देता था कि शादी के बाद घर ले चलेगा। अक्टूबर 2016 को पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता इज्जतनगर थाने पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखा गई। शनिवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत सौंप दी। रविवार को पीड़िता की शिकायत इज्जतनगर थाने पहुंची। थाना प्रभारी गीतेश कपिल ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed