फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves on the DJ, note down and scream

डीजे पर ठुमके, नोट बरसा और धांय-धांय

Sat, 15 Apr 2017 01:36 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 15 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves on the DJ, note down and scream
Thieves on the DJ, note down and scream - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नामकरण संस्कार के जश्न में डांसरों के ठुमकों ने बवाल करा दिया। पैसे लुटाने की होड़ इस कदर हो गई कि नशे में धुत कुछ लोग आपस में ही भिड़ बैठे। बात गाली-गलौच से मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मामला इतने पर ही शांत नहीं हुआ। गुस्से में दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को उठा लिया। इनको हवालात में डालकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन

 बांस बोझ गांव के सूरजपाल के घर पुत्र का जन्म हुआ था। नामकरण संस्कार में जश्न के लिए उन्होंने नवाबगंज से डांस पार्टी बुलवाई थी। देर शाम खाने के बाद शराब व हुक्के के साथ डीजे पर डांस शुरू हुआ। मुन्नी बदनाम हुई गाने पर डांसरों ने ठुमके लगाने शुरू किए तो पैसे लुटाने वालों में होड़ लग गई। इसी बीच नैन सिंह, सूरजपाल, सोमपाल व प्रधान प्रसादी लाल के बीच विवाद हो गया। नशे में धुत इन लोगों ने जमकर गाली-गलौच की। इसके बाद जमकर लात-घूंसे भी चले। बताया जाता है कि बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने जमकर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। डांसर भी जान बचाकर गाड़ी से भाग निकलीं। गांव के कुछ लोगों ने कई किलोमीटर तक डांसरों का पीछा किया। इधर, सोमपाल ने थाने में सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया और चारों को थाने लाकर हवालात में डाल दिया। इनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।  
विज्ञापन


पुलिस ने फिर कर दिया खेल
पकडे़ गए चारों लोगों में से एक के पास से अवैध लोडेड बंदूक भी बरामद हुई। बताया जाता है कि इस मामले से बचाने के लिए पुलिस और आरोपियों के परिवारवालों में रात भर सौदेबाजी चलती रही। पुलिस ने मामला दर्ज किया कि अज्ञात युवक पुलिस के पहुंचते ही अपनी बंदूक छोडुकर भाग गया। इस तरह पुलिस ने कागजों पर खेल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। डीजे पर डांसरों को नचवाने का कोई औचित्य नहीं होता। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। जिससे बंदूक बरामद हुई है, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा। - कुलदीप सिंह, सीओ, बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed