फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thief caught mistaking later handed daughter's hand

चोर समझकर पकड़ा, बाद में थमाया बेटी का हाथ

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thief caught mistaking later handed daughter's hand
Thief caught mistaking later handed daughter's hand - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बिथरी चैनपुर के गांव में प्रेम कहानी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने के चक्कर में लड़का उसके घर में दीवार फांदकर घुस गया। घर के लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई हुई। पुलिस पकड़कर ले गई तो लड़के ने सारी कहानी बयां की। इसके बाद थाने में ही हुई पंचायत में दोनों के निकाह का फरमान सुना दिया गया। इसके बाद निकाह के साथ ही दावत-ए-वलीमा की रस्म भी निपटा दी गई। 
विज्ञापन

  बृहस्पतिवार को ठिरिया निजावत खां के मोहल्ला होरी का लड़का बाइक से प्रेमिका से मिलने बिथरी चैनपुर के गांव गया था। उसके साथ एक दोस्त भी था। ठिरिया की एक युवती की शादी उसकी प्रेमिका के घर के पास ही हुई है। इसलिए, दोनों उसी के घर जाकर रुक गए। प्रेमिका ने मिस कॉल की तो रात में ही लड़का उससे मिलने को उसके घर में कूद गया। आहट होने पर लड़की की मां जागकर बाहर निकल आईं। इस दौरान लड़की शौचालय में छिप गईं। वहीं, लड़का दीवार कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। मां ने लड़के की टांग खींचकर नीचे गिराकर चोर-चोर कहते हुए शोर मचा दिया। फिर क्या था आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़के की खूब पिटाई हुई। दोस्त मामला बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग आया। पिटने के दौरान लड़का और लड़की ने मुंह नहीं खोला। सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर लड़के को थाने ले आई और हवालात में डाल दिया। यहां पुलिस के पूछताछ करने पर लड़के ने सच्चाई बता दी। इधर, लड़की के पिता ने इससे पहले ही लड़के के खिलाफ चोरी की नीयत से घर में घुसने की तहरीर दे दी थी। थाने में ही दोनों पक्ष के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत ने लड़के को शादी करने का फैसला सुना दिया। इसी शर्त पर रिहाई के बाद लड़के के परिवारवाले अगले ही दिन शुक्रवार को लड़की से निकाह करा ले गए। शनिवार को लड़के के परिवारवालों ने दावत-ए-वलीमा भी दे दी। प्रेमी-प्रेमिका से दंपति बने इस जोड़े की शादी कस्बे में चर्चा-ए-आम बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed