{"_id":"573b7c4d4f1c1b6d75ac709e","slug":"these-zombies-system-raises-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम पर सवाल उठाती है ये लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिस्टम पर सवाल उठाती है ये लाश
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 18 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पाश सिविल लाइन इलाके में कचहरी के मुख्य गेट के सामने होटल के बराबर बाउंड्रीवाल के अंदर एक युवक की लाश पंद्रह दिन से सड़ती रही लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को देर शाम थाने में फोन किया तो मंगलवार की दोपहर एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची। थाना बारादरी की पुलिस ने अतिथि होटल के बराबर खाली प्लाट के फाटक का ताला तुड़वाकर अंदर देखा तो वहां करीब 30 से 35 वर्ष के व्यक्ति की लाश दिखाई दी। शव के ऊपरी हिस्से पर मांस नहीं बल्कि कंकाल था। कंकाल के सिर और हाथ कटे हुए थे। निचले हिस्से में जींस थी।
रेलवे स्टेशन से कचहरी रोड पर जिला न्यायाधीश के गेट के सामने होटल और दुकानें हैं। उसी के बीच में एक खाली प्लाट है, जिसकी बाउंड्रीवाल और गेट है, उसके बाहर ताला लगा हुआ है। आशंका है कि इसी के अंदर एक व्यक्ति की लाश पिछले पंद्रह दिन से पड़ी हुई थी। जो कि पुलिस - प्रशासन के सिस्टम पर सवाल उठाती है। क्योंकि कचहरी के एक ओर डीएम कार्यालय है तो दूसरी ओर पाश भटनागर कालोनी है। प्लाट के पीछे एसएसपी कार्यालय है। उसके एक ओर पुलिस के क्वार्टर भी है। इतने सुरक्षित इलाके में लाश मिलना सिस्टम पर सवाल उठाता है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने हत्या करके शव को बाउंड्रीवाल के अंदर डाल दिया होगा। शुरू के कुछ दिन तक तो पता नहीं चला लेकिन बाद में लाश से दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोग समझे कि बाउंड्रीवाल के अंदर कोई जानवर मरा पड़ा होगा। बाउंड्रीवाल से सटे अतिथि होटल के कर्मचारियों ने छत से देखा तो नीचे बराबर खाली पड़े प्लाट में लाश पड़ी हुई थी। इस बारे में सोमवार को देर शाम किसी ने बारहद्वारी थाने को सूचना दी, जिसके आधार पर मंगलवार को दोपहर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।