फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then teased college student created a commotion at the gate

कॉलेज गेट पर छात्रा को छेड़ा तो मचा हंगामा

Wed, 24 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 24 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़ के एक गांव के युवक को छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील मैसेज भेजना और कॉलेज से मार्कशीट निकालकर ब्लैकमेल करना महंगा पड़ गया। मंगलवार को आरपी डिग्री कॉलेज गेट पर उसने जब छेड़छाड़ की तो हंगामा मच गया। छात्रा ने प्राक्टोरियल बोर्ड से शिकायत की तो पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने युवक को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

लड़की ने मीरगंज के आरपी डिग्री कॉलेज से इसी साल बीए किया है। उसका आरोप है कि उसके गांव का मनोज प्रजापति इंटरनेट से निकाले गए प्रवेशपत्र को दिखाकर कॉलेज से उसका मूल अंकपत्र ले गया था। लिपिक ने पूछा तो खुद को उसका भाई बता दिया। आरोप है कि मार्कशीट देने के बजाय वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता रहता है। बड़ी बहन को उसके पास लेकर आने का दबाव बनाता है। कॉलेज और रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता है। शादी करने का भी दबाव डाल रहा है। लड़की ने धमकियों, अश्लील वार्तालाप को अपने मोबाइल में रिकार्ड भी कर लिया है। मंगलवार को कॉलेज गेट पर उसने सरेआम छात्रा से अभद्रता की। मामला बढ़ते देख छात्रा ने प्राचार्य और प्राक्टोरियल बोर्ड से लिखित शिकायत कर दी। प्राक्टोरियल बोर्ड ने पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस मनोज को कालेज से पकड़कर ले गई। तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed