{"_id":"5754823e4f1c1bf20a108ae9","slug":"the-young-man-s-body-was-found-along-a-highway-killing-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा/देवरनिया। देवरनिया के गांव मोहनपुर निवासी कबाड़ा कारोबारी का रक्तरंजित शव रविवार सुबह भोजीपुरा क्षेत्र में हाइवे किनारे खाई में पड़ा मिला। मौके पर हत्या के संकेत मिले तो पोस्टमार्टम में भी चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई। हालांकि पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है। पीड़ित पक्ष ने अभी कोई कोई तहरीर नहीं दी है।
पच्चीस वर्षीय आसिफ खां के माता पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। एक पैर से अशक्त आसिफ दिल्ली में कबाडे़ का काम करता था। उसकी दो सौतेली बहनें समीर बी और रीना में से समीर बी की रामपुर से शादी हो चुकी है। छह जून को रीना की शादी थी। बहन की शादी करने को तीन दिन पहले आसिफ अपने घर मोहनपुर आया था। बताते हैं कि शादी में कुछ रुपये की जरूरत थी। शनिवार को आसिफ सुबह दस बजे रुपये लाने को बड़ी बहन के घर रामपुर निकला। रात तक आसिफ रामपुर पहुंचा ही नहीं। दोनों जगह परिवार के लोग उसे खोजते रहे।
रविवार सुबह सात बजे भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा जादौंपुर में नैनीताल रोड किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से सना शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। भोजीपुरा पुलिस तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त आसिफ के रुप में कर ली। शव में सिर, गर्दन और हाथ पर कई जगह धारदार हथियार से लगी चोट के निशान थे। आसिफ के हाथ में फंसी घास देखकर लग रहा था कि उसने खुद को हत्यारों से बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश होने से तो इंकार किया पर उन्हें अंदेशा था कि आसिफ की हत्या की गई है। हालांकि सोमवार को रीना की शादी के चलते उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने इसे एक्सीडेंट का मामला मानते हुए शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी एसओ मदन सिंह का मानना था कि आसिफ किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटें लगने से ही मौत होने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
इस सवाल का जवाब भी तो चाहिए
-पुलिस के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि अगर हादसा हुआ भी तो शव हाइवे किनारे तारकशी पार करके खाई में कैसे पहुंच गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।