{"_id":"57684a924f1c1bc019b47dc4","slug":"the-woman-on-the-street-knocking-keeper-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सड़क पर गिराकर दरोगा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने सड़क पर गिराकर दरोगा को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
घायल दरोगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा चौकी पर सोमवार शाम को बवाल हो गया। गैंगेस्टर के आरोपी की मां और चौकी इंचार्ज में पहले बहस हुई फिर मारपीट होने लगी। महिला ने दरोगा पर बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सड़क पर गिराकर पीट दिया। दरोगा ने सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर महिला और उसकी दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे की ऊषा वाल्मीकि अपने परिवार की महिलाओं के साथ शाम को कस्बा चौकी पर पहुंचीं। उन्होंने चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा से पूछा कि वह बार-बार उनके घर पर क्यों जा रहे हैं? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बातों-बातों में महिला और चौकी प्रभारी में बहस हो गई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर चौकी से बाहर निकल आए। अचानक सड़क पर दरोगा और महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। राहगीर भी माजरा देखने लगे। बाद में पुलिसकर्मियों और संभ्रांत लोगों ने उन्हें वहां से हटाया। पुलिस ने उषा और उसकी दो बेटियों को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि उषा स्टेट बैंक के पास रहने वाले दिलीप उर्फ गंडा की मां है जिस पर गैंगस्टर का वारंट है। पुलिस इसी सिलसिले में उसके घर गई थी। बाद में उषा अपनी बेटियों और अन्य महिलाओं के साथ चौकी आई और पूछताछ करने लगी। जब उसे बताया कि उसके बेटे का वारंट है तो वह तत्काल ही कागजात मांगने लगी। जब उन्होंने कहा कि अभी वारंट की कापी उनके पास नहीं है, बाद में उपलब्ध करा देंगे तो वह आगबबूला हो गई और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उनके हाथ में काफी चोट है।
वहीं, पुलिस हिरासत में उषा ने बताया कि बार-बार पुलिस के घर जाने से परेशान होकर जब वह चौकी पर जानकारी करने आई तो चौकी प्रभारी ने उसकी बेटियों के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका विरोध करने पर दरोगा ने सिपाहियों की मदद से उसे सड़क पर गिराकर पीटा। वह भी रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
मेडिकल में महिला को भी चोटों की पुष्टि
देर रात हिरासत में ली गईं महिला और उसकी बेटियों का सीएचसी के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने मेडिकल परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि महिला के चेहरे पर किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया है, शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं।
चौकी प्रभारी की गलती नहीं है। उन पर हमला करने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
- यमुना प्रसाद, एसपी देहात