फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wife and daughter took traitorous friend

पत्नी-बेटी को ले गया दगाबाज दोस्त

Sun, 10 Jan 2016 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 10 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नोएडा के एक फॉर्म हाउस में काम करने वाले फतेहगंज पूर्वी के लड़के का दोस्त ही दगाबाज निकला। वह मायके से पति के पास जाने के लिए निकली उसकी पत्नी और एक साल की बेटी को साथ ले गया। इसके बाद फोन पर उससे एक लाख रुपये फिरौती मांगी। पीड़ित ने डीआईजी से मुकदमा दर्ज कराकर पत्नी और बेटी को तलाश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

  थाना फतेहगंज पूर्वी की बिलपुर स्थित न्यू कॉलोनी के रहने वाले युवक ने डीआईजी को बताया कि वह नोएडा के फॉर्म हाउस में काम करता है। पत्नी भी उसी के साथ रह रही थी। जिला बदायूं के थाना उघैती के ग्राफ सैफपुर निवासी नेमपाल मौर्य भी उसके साथ काम करता है। जुलाई, 2015 में उसकी पत्नी एक साल की बेटी के साथ अपने मायके तिलहर गई थी। कुछ दिन बहन के घर भी रुकी। 26 जुलाई को मायकेवालों ने पत्नी को बेटी के साथ उसके पास नोएडा जाने के लिए बस में बैठा दिया, लेकिन वह नहीं पहुंची। पीड़ित ने बताया कि अगले ही दिन नेमपाल मौर्य के साथी पप्पू का उसके मोबाइल पर फोन आया। कहने लगा कि तेरी पत्नी और बेटी हमारे पास है। एक लाख रुपये लेकर आ जाओ वरना पत्नी से बलात्कार कर हत्या कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि बाद में पता लगा कि नेमपाल मौर्य उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आता-जाता था। इसी बीच उसके पत्नी से संबंध हो गए। डीआईजी ने एसओ उघैती को नेमपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसओ ने बताया कि पीड़ित की पत्नी और बेटी को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।   
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed