फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thieves left the briefcase mastermind jholachap

अटैची चोरों का मास्टर माइंड झोलाछाप निकला

Sun, 31 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 31 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में यात्री बनकर अटैचियों से माल साफ करने वाले चोरों के गैंग का मास्टर माइंड उझानी (बदायूं) में रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर नवीन कुमार निकला। क्राइम ब्रांच की टीम ने झोलाछाप समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए हैं। रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के मुरैना गांव का अशोक कुमार गैंग के मास्टर माइंड झोलाछाप नवीन का बेहद करीबी है। इसके अलावा गैंग में फतेहगंज पूर्वी का ब्रजेश कुमार अलीगंज का मोहर सिंह उर्फ नन्नू आदि शामिल हैं। क्राइम ब्रांच अटैची काटने की घटना पर काम कर रही थी। इस दौरान कुछ संदिग्धों के नाम आए थे। सबसे पहले अलीगंज का मोहर सिंह हत्थे चढ़ गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच के जवानों ने एक-एक करके आठ लोगों को अपने ठिकाने पर उसी से बुलवा लिया। इस गैंग के आठ चोरों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच ने देर रात भोजीपुरा में छापामारी की। सूत्रों के मुताबिक बरेली से हल्द्वानी जाते समय एक व्यक्ति की अटैची से इस गैंग ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया था। उसकी अटैची से चोरी जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का माल चोरों से बरामद किया गया है। पकड़े गए चोरों ने और भी कई वारदात करने की बात कुबूल की है। रविवार को पुलिस अधिकारी घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


सावधानी से करें सफर  
झोलाछाप नवीन का गैंग बरेली के दिल्ली तक चलता है। गैंग के लोग बस में ऐसे लोगों को ताकते रहते हैं, जिनके साथ फैमिली होती है। उन लोगों को भी वह निशाना बनाते हैं, जो अकेले सफर करते हैं और उनका बैग अच्छी कंपनी का होता है। यात्रियों को शिकार बनाने के लिए गैंग के लोग पहले ही बसों की सीटें घेर लेते हैं। जैसे ही कोई उनके मतलब की सवारी आती है, वह सीट खाली करके अटैची काटने के उस्तादों को बैठा देता है। उस्ताद अटैची काटकर माल साफ कर करके रास्ते में उतर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed