{"_id":"572663f94f1c1bc17b5cd395","slug":"the-teenager-was-kidnapped-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 02 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के गांव से किशोरी को अगवा कर रेप करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि मारपीट करके आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये, सोने की कुंडल और पायलें लूट लीं। रविवार को किशोरी की तहरीर पर थाना भमोरा में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
रविवार को दोपहर बाद थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि वह 26 अप्रैल को घर से थाना भमोरा इलाके के गांव में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर आ रही थी। शाम चार बजे वह देवचरा रम्पुरा मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। वे उससे पूछने लगे कि कहां जाओगी। उसने बहन के गांव का नाम बताया तो कहने लगे हमें भी उसी गांव में जाना है। उसे बहन के घर छोड़ देंगे। दोनों उसे बाइक पर बैठाकर अंजान जगह ले गये। वहां चार दिन तक बंधक बनाकर दुराचार किया। उसे मारपीट कर उसके पास से एक लाख रुपये और सोने के कुंडल तथा पायलें ले लीं। यह रकम उसके पिता ने उसकी बहन को देने के लिए दी थी। शनिवार रात दस बजे ये लोग उसे देवचरा पड़री रोड पर मरा हुआ समझकर छोड़ गये। होश आने पर वह देेवचरा स्थित तालमढ़ी आई। यहां एक अंजान व्यक्ति के मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। किशोरी के साथ आई उसकी मां भी आई थी। उसने बताया कि वह एक शादी में अपने मायके गई थी। घर पर उसके पति और बेटी ही थे। बेटी के गायब होने के बाद से वे लोग उसे रिश्तेदारियों में तलाश कर रहे थे। एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की की बहन के गांव में रहने वाले धर्मेंद्र से प्रेम संबंधों की जानकारी मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।