फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The teacher goes to the headmaster , the case came to the police station

शिक्षिका को छेड़ता है प्रधानाध्यापक, थाने पहुंचा मामला

Sat, 30 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 30 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि वह अपनी स्कूल की शिक्षिका से अश्लील हरकत करते हैं। स्कूल तो स्कूल घर पर भी फोन करने लगे। शिक्षिका ने फोन अपने सास ससुर को दे दिया तो शिक्षिका को नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

 वजीरगंज रोड स्थित गांव के प्राथमिक स्कूल की अध्यापिका ने अपने ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में शिक्षिका ने कहा है कि उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्कूल में पढ़ाई के दौरान अक्सर अश्लील हरकत करते हैं। स्कूल खुलते ही शिक्षिका को देखकर प्रधानाध्यापक अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। छात्र-छात्राओं के सामने ही उससे अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। शिक्षिका का यहां तक कहना है कि प्रधानाध्यापक स्कूल बंद होने के बाद वह बदनीयती से उस पर वहां रुकने का भी दबाव बनाते हैं। जब वह स्कूल से घर पहुंचती है तो वहां भी फोन करते हैं। कई बार उसने अपने सास या ससुर को फोन दे दिया तो उनसे बोले कि आई एम ए हेड मास्टर। ... मेरी बात करवाओ- नहीं तो मैं नौकरी ले लूंगा। इन हरकतों से तंग शिक्षिका ने विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। अब शिक्षिका ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed