{"_id":"58b71e514f1c1bce1c83171f","slug":"the-raids-were-part-of-the-shop-ran-off-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे पड़े तो भाग गए दुकान बंद कर भागे व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे पड़े तो भाग गए दुकान बंद कर भागे व्यापारी
बरेली।
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
The raids were part of the shop ran off dealer
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर मिलावटखोरी के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान जिलेभर में जारी रहा। बुधवार को नवाबगंज, आंवला और सिरौली में खाद्य पदार्थों की दुकानों की चेकिंग की गई। कई जगह दुकानदार दुकान बंद कर चले गए। टीम ने एक्सपायरी तारीख का रिफाइंड नष्ट किया।
नवाबगंज में एसडीएम राजेश कुमार की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, खाद्य सुपरवाइजर खालिद हुसैन ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। बिजौरिया रोड पर विपिन की परचून की दुकान पर बेसन दीपक स्वीट्स पर मिल्क केक के नमूने भरे। चेतराम रस्तोगी की परचून की दुकान पर एक्सपायरी डेट का रिफाइंड नष्ट किया गया और दुकानदार को चेतावनी दी गई।
आंवला में एसडीएम प्रमिल कुमार सिंह, कोतवाल एसएस, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोगेंद्र सिंह ने टीम के साथ पुरैना तिराहे पर विद्याराम की दुकान से छेना और जाफर के वहां से नमूने भरे। टीम के आने की खबर मिलते ही कई शटर गिर गए इस कारण पांच बजे तक सिर्फ दो दुकानों से ही नमूने लिए गए।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने सिरौली अरविंद गुप्ता की दुकान से ब्रेड बर्फी का नमूना। पड़ोस में राजीव गुप्ता की बंद दुकान देख कर्मचारियों को छत पर जाकर खुलवाया गया। यहां भी बर्फी का नमूना लिया गया।
शहर में भी अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां के राज स्वीट्स के यहां छापे के दौरान काजू की बर्फी, रसमलाई और छैना के रसगुल्ला का नमूना लिया गया। यहीं के मैसर्स मिठाईवाला से खोवा की बर्फी, रस मलाई के नमूने लिए। इनसभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
‘ होली के त्योहार पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है जो कि जारी रहेगा। होली बाद भी मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ सुरेंद्र सिंह, डीएम
‘’