{"_id":"57702aef4f1c1b691679a998","slug":"the-poop-female-clothes-torn-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई महिला के कपड़े फाड़े, रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गई महिला के कपड़े फाड़े, रेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धन्तिया में शौच को गई महिला को घेरकर यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर कपड़े फाड़कर बलात्कार की कोशिश की गई। महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने विरोध किया तो दोनों की लात-घूसों से पिटाई की। शोरशराबा सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी गालियां धमकियां देता भाग गया।
मामला 15 जून 2016 सुबह छह बजे का है। धन्तिया गांव की एक महिला शौच को जंगल जा रही थी। गांव का ही जसवंत बुरी नीयत से उसके पीछे लग गया। सुनसान जगह पर महिला को यूकेलिप्टस के खेत में खींच ले गया। कपड़े फाड़ डाले और अश्लील हरकतें करने लगा। पीछे पीछे महिला की 15 वर्षीया नाबालिग बेटी भी पहुंच गई। मां को दरिंदे के चंगुल में फंसा देखकर बेटी शोर मचाने लगी। महिला ने भी मनचले की हरकतों का विरोध किया। शोरशराबे से गुस्साए जसवंत ने मां-बेटी को लात-घूसों से खूब पीटा। शोरगुल सुनकर जब तक गांव से लोग पहुंचे, आरोपी गालियां और जान से मारने की धमकियां देता भाग गया। घटना के बाद से ही गांव के कई लोगों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में थाने से बाहर सुलह-समझौते की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन सुलह न हो पाने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।